बुलंदशहर, जनवरी 12 -- परीक्षाओं के करीब आते ही छात्रों के चेहरों पर दिखने वाली शिकन और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए प्रधानमंत्री छात्रों के साथ परीक्षा पे चर्चा करेंगे। इस खास कार्यक्रम को लेकर जिले के छात्रों में उत्साह है और उन्होंने इसमें प्रतिभाग करने के लिए बड़े स्तर पर पंजीकरण कराया है। 1.84 लाख से अधिक छात्रों ने अपना पंजीकरण कराया है। पंजीकरण की तिथि समाप्त हो चुकी है तो अब छात्र तैयारियों में जुट गए हैं। परीक्षा से पहले पीएम छात्रों से संवाद करेंगे। बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षार्थी तनाव में न आएं इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रत्येक वर्ष परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम किया जाता है। इसके लिए छात्र पंजीकरण करते हैं। जिले से माध्यमिक शिक्षा विभाग व सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों के छात्रों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है। पंजीकरण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.