बुलंदशहर, जनवरी 31 -- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले लाभार्थियों के सामने किस्त का संकट है। किसानों को यदि फरवरी में आने वाली अगली किस्त का इंतजार है, तो उन्हें अपनी फार्मर रजिस्ट्री करानी होगी। जिले में फार्मर रजिस्ट्री कराने की रफ्तार सुस्त होने के कारण 1,57,924 किसानों की किस्त फंसने के कगार पर पहुंच गई है। शासन ने दो-टूक कह दिया है कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के इस बार खातों में पैसा नहीं भेजा जाएगा। कृषि विभाग द्वारा कैंप लगाकर किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही हैं। जिले में अभी केवल 57 फीसदी किसानों की रजिस्ट्री हो सकी है। फरवरी माह में किसानों की किस्त आनी है। लघु एवं सीमांत किसानों को केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि दी जाती है। जिले में कृषि विभाग के पोर्टल पर 4,46,545 पंजीकृत हैं, हालांकि इनमें कुछ किसान...