फिरोजाबाद, दिसम्बर 26 -- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान चलाया गया। शुक्रवार तक मैपिंग करने का अंतिम दिन था। देर शाम तक 1.30 लाख से अधिक मतदाताओं की पहचान नहीं हो सकी है। अब जिला प्रशासन ने संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी कर ली है। बिहार में एसआईआर अभियान संपन्न होने के बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अन्य प्रदेश में भी सर्वे कराया जा रहा है। एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची को अपडेट, साफ-सुथरा और त्रुटि रहित बनाने के लिए है। जिसके तहत बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना पत्रक वितरित किए थे। मतदाताओं ने इन गणना प्रपत्रों को भरकर 11 दिसंबर तक बीएलओ के पास जमा किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.