भभुआ, जनवरी 3 -- उच्च विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण चयनित विद्यालयों में तीन पालियों में दिया जाएगा नियमित प्रशिक्षण (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले के उच्च विद्यालयों की छात्राओं के लिए 24 दिवसीय आवासीय मार्शल आर्ट का 24 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू किया गया। यह प्रशिक्षण 31 जनवरी तक प्रतिदिन 1:30 घंटा संचालित होगा। इस संबंध में जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा आदेश जारी करते हुए विद्यालयों की संशोधित सूची एवं प्रशिक्षण की समय-सारिणी जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार, कराटे प्रशिक्षण का उद्देश्य छात्राओं में आत्मरक्षा की भावना विकसित करना, आत्मविश्वास बढ़ाना तथा शारीरिक और मानसिक सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। यह प्रशिक्षण जिले के भभुआ, मोहनिया...