बक्सर, दिसम्बर 15 -- युवा के लिए --- बक्सर, हमारे संवाददाता। जिले के हाई स्कूलों में जल्द प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग की जाएगी। इसकी सूची तैयार की जा रही है। जल्द ही यह सूची प्रकाशित की जाएगी। वहीं अन्य हाई स्कूल जो प्रभार में चल रहे थे। वहां पर भी प्रधानाध्यापकों की पोस्टिंग की जाएगी। डीईओ संदीप रंजन ने बताया कि जिले कई ऐसे मध्य विद्यालय है जिन्हें अपग्रेड करते हुए उत्क्रमित हाई स्कूल में तब्दील कर दिया है। परंतु प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय के ही रहे। ऐसे में हाई स्कूल के संचालन में परेशानी हो रही थी। इसी बीच विभाग से मार्ग दर्शन प्राप्त हो गया है। उसके आलोक में हाई स्कूलों में प्रधानाध्यापक की पोस्टिंग की जा रही है। साथ ही जहां प्रभार में हाई स्कूल चल रहे थे। वहां पर भी स्थाई प्राचार्य की पोस्टिंग की जा रही है। बताया कि सभी नियमों को दे...