बांका, फरवरी 11 -- बांका, निज प्रतिनिधि। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्रखंडों के एक हाईस्कूल को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। यहां मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होने वाले सभी 11 प्रखंडों के एक-एक हाईस्कूलों को चिन्हित कर लिया गया है। जिले में 203 हाई स्कूल संचालित हैं। जिसमें चयनित 11 हाईस्कूलों को मॉडल स्कूल बनाया जायेगा। राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने चयनित हाई स्कूलों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने के लिए प्रमंडलस्तरीय टीम गठित की है। टीम में शामिल अधिकारी अपने प्रमंडल क्षेत्र के विद्यालयों की जांच कर इसकी रिपोर्ट विभाग को भेजेंगे। जिससे विद्यालयों में जो भी कमियां जैसे वर्ग कक्ष, शिक्षक व अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके। इन स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.