बेगुसराय, मार्च 24 -- सिंघौल, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग के द्वारा फिलहाल बीमारी व अन्य जिला में पति के पदस्थापन के आधार पर तबादला किया गया है। लेकिन अपने जिले के अंदर दूरी के आधार पर तबादला या पत्नी के पोस्टिंग के आधार पर तबादले के हजारों आवेदन आये हुए हैं। इन शिक्षकों को अपने पसंद के स्कूल या कम दूरी के स्कूल में तबादले का बेसब्री से इंतजार है। सक्षमता पास सैंकड़ों नियोजित से विशिष्ट बने शिक्षिका आज एक दशक से ज्यादा समय से ट्रांसफर की बाट जोह रहे हैं। वहीं बीपीएससी के माध्यम से बहाल विद्यालय अध्यापकों को भी उनके घर से दूर विद्यालय से अपने नजदीक के विद्यालय में आने का इंतजार है। गौरतलब है कि शिक्षा विभाग को कुल एक लाख 90 हजार आवेदन ट्रांसफर के लिए प्राप्त हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.