मुजफ्फर नगर, जनवरी 8 -- शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिले में कक्षा आठवीं तक के विद्यालयों में अवकाश बढ़ गया है। बीएसए संदीप कुमार ने पत्र जारी करते हुए बताया कि जिले में सभी बोर्डों से संचालित विद्यालयों में आठ जनवरी तक अवकाश घोषित था, लेकिन ठंड अत्यधिक होने के कारण इस अवकाश को बढ़ाते हुए 10 जनवरी तक किया गया है। जिले में सभी बोर्ड के विद्यालयों में आठवीं तक की कक्षाएं 10 जनवरी तक संचालित नहीं होगी। ठंड के बढ़ते प्रकोप और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश की घोषणा होने से स्कूल संचालकों ने भी सभी बच्चों के अभिभावकों को जानकारी साझा की है, जिससे अभिभावकों ने भी चैन की सांस ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...