मुजफ्फरपुर, फरवरी 7 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के सात प्रतिभागियों समेत राज्य का एक दल शनिवार को नैनीताल के लिए रवाना हुआ। यह दल अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम में बिहार का प्रतिनिधित्व करेगा। कार्यक्रम नौ फरवरी को आयोजित है। पांच जिलों पटना, बेगूसराय, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली के 35 प्रतिभागी और दो एस्कॉर्ट दल में शामिल हैं। दो में एक एस्कॉर्ट चंदन कुमार मुजफ्फरपुर से हैं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल में होना है। मुजफ्फरपुर से इस कार्यक्रम में सात प्रतिभागी विनीत कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, संजीत कुमार, विवेक कुमार, शुभम रानी, गौतम कुमार झा एवं विकास कुमार शामिल होंगे। कार्यक्रम युवाओं को देश की सांस्कृतिक विविधता से जोड़ने, नेतृत्व क...