चाईबासा, जुलाई 17 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम फुटबॉल एसोसिएशंस से निबंधित जिले के सात खिलाड़ियों का चयन झारखंड झारखंड जूनियर अंडर 17 बालक वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता में हुआ है। यह सभी सातों खिलाड़ी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन के द्वारा पंजाब के अमृतसर आयोजित हो रहे बीसी राय ट्रॉफी में टूर्नामेंट में झारखंड की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन के खिलाड़ी मिडफील्डर प्रिंस बिरूवा, महीदास बास्के, मनोज हेंब्रम, स्ट्राइकर मनोरंजन चम्पिया, रक्षा पंक्ति विजय हेंब्रम, लेफ्ट विंगर मनसुख राहुल सोय, एवं राइट विंगर चंदन मुर्मू है। सभी खिलाड़ियों को झारखंड फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष सह सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन चाईबासा के पदाधिकारी नारायण देवगम, जेनाराम पुरती, अनिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.