मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में जिले के सात किसानों को सर्वाधिक फसल उत्पादन के लिए पुरस्कृत किए। वहीं उप निदेशक कृषि विकेश पटेल को भी बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पटेहरा ब्लाक के रामपुर अतरी गांव निवासी अमरेश कुमार को ज्वार की फ़सल की सर्वाधिक उत्पादकता के लिए राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार और इसी ब्लाक के बनकी गांव निवासी राजकुमार को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। धान का सर्वाधिक उत्पादन के लिए राजगढ़ ब्लाक के रामपुर-38 गांव निवासी संजय कुमार मिश्रा को द्वितीय पुरस्कार, बाजरा उत्पादन के लिए सिटी ब्लाक के दुबरा पहाड़ी गांव निवासी देवकी प्रसाद मौर्य को प्रथम पुरस्कार राजगढ़ ब्लाक के बघौड़ा गांव निवासी रामप्रसाद द्वितीय पुरस्...