मधुबनी, फरवरी 18 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा दो के छात्र-छात्राओं के लर्निंग स्तर का आकलन करने के लिए मध्यावधि उपलब्धि सर्वेक्षण आयोजित किया जाएगा। समग्र शिक्षा अभियान शुभम कसौधन ने इस संबंध में सभी संबंधित प्रधानाध्यापकों और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। डीपीओ ने बताया कि यह सर्वेक्षण सरकारी विद्यालयों में नामांकित बच्चों की अधिगम क्षमता को समझने के लिए किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण नमूना आधार पर जिले के चयनित विद्यालयों में 27 और 28 फरवरी को संपन्न होगा। इस प्रक्रिया के माध्यम से राज्य स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए एक प्रमाणिक आधार तैयार किया जाएगा।गौरतलब है कि यह सर्वेक्षण मार्च 2022 में संपन्न कराए गए कक्षा 2 के छात्र-छात्राओं के बेसलाइन सर्वेक्षण के अनुरूप ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.