कन्नौज, नवम्बर 1 -- कन्नौज। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए केंद्र शुरू कर दिए गए लेकिन पहले ही दिन खरीदी केंद्रों पर एक भी बोरी धान नहीं पहुंच सकी। किसानों की अनुपस्थिति के कारण जिले के सभी 20 खरीद केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहा। प्रशासन और विपणन विभाग ने खरीदी शुरू करने की पूरी तैयारी पहले ही कर ली थी, लेकिन मौसम की स्थिति और फसल में अधिक नमी के कारण किसानों ने धान की आवक नहीं की। प्रशासन ने इस वर्ष खरीदी के लिए 20 केंद्र निर्धारित किए हैं। इनमें तौल कांटे, बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था, किसानों के बैठने और पानी पीने की सुविधा जैसी व्यवस्थाएं पहले ही दिन से उपलब्ध करा दी गई थीं। इसके बावजूद किसी भी केंद्र में खरीदी शुरू नहीं हो सकी। अधिकारी और केंद्र प्रभारी पूरे दिन खरीदी केंद्रों में मौजूद रहे, लेकिन कोई किसान धान लेकर नहीं आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.