गया, फरवरी 24 -- ग्रामीण इलाकों को दूध-दही की की कमी ना हो, इस पर सरकार की विशेष नजर है। सात निश्चय-3 में जिले के ग्रामीण इलाकों में सुधा पार्लर खोलने की योजना है। इस दिशा में पहल शुरू भी कर दी गई है। मगध डेयरी की ओर से जिले के सभी 24 प्रखंड के सहित 30 नए सुधा मिल्क पार्लर खुलेंगे। 13 प्रखंडों में खुल गए हैं। बहुत जल्द बचे हुए 11 प्रखंडों में खुल जाएंगे। वर्तमान में मगध प्रमंडल में 50 सुधा मिल्क पार्लर हैं। गया में 40 पार्लर और 350 रिटेलर हैं। बोधगया में चार और शहर में दो खुल चुके मगध डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक हेमेंद्र कुमार ने बताया कि सात निश्चय-3 के तहत 30 नए मिल्क पार्लर खोले जाने की योजना है। कई प्रखंडों में खोले जा चुके हैं और कई में खुलने वाले हैं। बताया कि ग्रामीण इलाकों के अलावा गया जी व बोधगया शहर में पार्लर खुले हैं। 13 ...