सीतामढ़ी, अगस्त 6 -- सीतामढ़ी। जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में सब्जी रिटेल आउटलेट खोलने की योजना बनाई गई है। रिटेल आउटलेट निर्माण के लिए मॉडल तैयार की गई है। तैयार मॉडल के अनुसार एक सब्जी रिटेल आउटलेट की लागत खर्च 7.44 लाख होगा। सब्जी रिटेल आउटलेट तिरहुत सब्जी प्रसंस्करण व विपणन सहकारी संघ से जुड़े सभी आठ जिलों में खोलने की मंजूरी विभाग की ओर से दी गई है। जिसके तहत सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, छपरा, गोपालगंज, सीवान व मुजफ्फरपुर शामिल है। प्रथम चरण में 13 सब्जी रिटेल आउटलेट सरकार ने 96.72 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है। इस योजना पर 5.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए जमीन की व्यवस्था जिला प्रशासन को करानी है। सब्जी रिटेल आउटलेट खुलने से रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। इससे बेरोजगारों को लाभ होगा। आउटलेट में होगी डीप फ्रीजर की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.