बिहारशरीफ, फरवरी 4 -- जिले के सभी प्रखंडों में एक हाईस्कूल को मॉडल स्कूल में किया जाएगा विकसित प्रमंडलस्तरीय टीम में शामिल अधिकारी चिह्रित स्कूलों में बुनियादी सुविधा की करेंगे जांच बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड से उपलब्ध कराया जाएगा बुनियादी सुविधाएं एसपीडी ने टीम में शामिल अधिकारियों को स्कूल की स्थलीय निरीक्षण करने का दिया आदेश फोटो : अस्थावां स्कूल : अस्थावां प्रखंड के आरएसबी हाईस्कूल, जिसे मॉडल स्कूल में किया जाना है विकसित। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्रखंडों के एक हाईस्कूल को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। मॉडल विद्यालय के रुप में विकसित होने वाले स्कूलों को चिह्रित कर ली गयी है। राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने स्कूलों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की...