अररिया, नवम्बर 12 -- अररिया, निज संवाददाता जिले के छह विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई।इस दौरान मतदाताओं ने निर्भिक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हर बथू पर सुरक्षा कर्मी तैनात थे। साथ ही विभिन्न मार्गों व चौक-चौराहों पर भी पुलिस कर्मियों के साथ अर्ध सैनिक बलों को तैनात किया था। सुरक्षा को देखते हुए जिले की सीमाओं को सील कर दिया था।जिले के सीमा के अंदर बिना किसी जरूरी कार्य के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा था। प्रवेश करने वाले व्यक्ति व वाहन की विधिवत जांच की जा रही थी। वहीं दूसरी ओर जिले के छह विधानसभा में आदर्श, महिला व दिव्यांग बूथ बनाये गये थे।जहां मतदान करने के बाद तरह-तरह से सेल्फी प्वाइंट बनाये गये थे। जहां वोट डालने के बाद लोग अपनी-अपनी सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर...