रामगढ़, सितम्बर 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। जिले में लगातार बढ़ रहे साइबर अपराधों को लेकर सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) सह भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संबंध में उन्होंने रामगढ़ एसपी को एक पत्र लिखकर साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि वर्तमान समय में न केवल रामगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इसके कारण आम जनता को आर्थिक हानि के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर ठोस कदम उठाना बेहद आवश्यक है। साइबर सेल का विस्तार : प्रत्येक थाने में साइबर सेल की स्थापना कर आवश्यक मानव और तकनीकी संसाधन उपलब्ध कराए जाएं। जन-जागरूकता अभियान : स्कूल, कॉलेज और पंचायत स्तर पर व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के साथ...