कोडरमा, जुलाई 10 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के सभी अंचल मुख्यालयों में तीन दिवसीय विशेष राजस्व कैंप का आयोजन किया जाएगा। उपायुक्त ऋतुराज के निर्देश पर यह कैंप 19, 21 और 22 जुलाई को लगेगा। इसका उद्देश्य दाखिल खारिज, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करना है। कैंप में विशेष रूप से 30 दिनों से अधिक समय से लंबित आपत्तिपूर्ण और आपत्तिरहित दाखिल खारिज के मामलों का निपटारा किया जाएगा। सभी अंचल अधिकारियों को अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का निर्देश दिया गया है। राजस्व कैंप के अंतिम दिन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रैयतों को शुद्धिपत्र वितरित किए जाएंगे। कैंप के सफल संचालन के लिए प्रत्येक प्रखंड में वरीय पदाधिकारियों को पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। प्रखंड अनुसार पर्यवेक्षण पदाधिकारी इस...