भभुआ, जनवरी 9 -- शिक्षकों के अवकाश से प्रभावित हो रही थीं शैक्षणिक गतिविधियां भभुआ, नगर संवाददाता। कैमूर जिले में कार्यरत शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश से जुड़े प्रावधानों में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग का कहना है कि लंबे समय से यह देखा जा रहा था कि एक साथ बड़ी संख्या में शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश पर रहने से विद्यालयों में पठन-पाठन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। खासकर प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण छात्रों की नियमित पढ़ाई बाधित हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग द्वारा आकस्मिक अवकाश के उपयोग को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है, ताकि अवकाश और शैक्षणिक दायित्वों के बीच संतुलन बना रहे। जिले में लगभग 11500 शिक्षक हैं। विभागीय स्तर पर स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि आकस्मिक अवकाश केवल आवश्यक परिस्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.