बोकारो, फरवरी 14 -- बोकारो, प्रतिनिधि। शनिवार को युवाओं ने वेलेंटाइन डे मनाया। शहर के विभिन्न हिस्सो में युवा प्यार व दोस्ती के रंग में सराबोर दिखे। वैलेंटाइन डे के अवसर पर किसी ने अपने साथी से प्यार का इजहार किया तो कहीं दो दिल चुपके-चुपके मिले व जीने-मरने की कसमें खाते नजर आए। वहीं कईयों ने वेलेंटाइन के मौके पर रूठे हुए दोस्तों को मनाया, तो कुछ ने धूमधाम के साथ इस दिन को सेलीब्रेट किया। शॉपिंग मॉल, सिटी पार्क व जगन्नाथ मंदिर आदि स्थानों पर युवको की अच्छी संख्या देखी गई। इजहार-ए-मोहब्बत के सबसे बड़े दिन पर गुलाब के फूलों की जबरदस्त मांग रही। वेलेंटाइन डे पर ही शहर में लाखो रुपए के फूलों की खरीदारी हुई। वेलेंटाइन डे को कैश करते हुए दुकानदारो ने भी गुलाब के भाव बढ़ा दिए। सामान्यत: 20 रुपए में बिकने वाला गुलाब शनिवार को 40 से 100 रुपए तक बिका...