जमशेदपुर, मार्च 4 -- जिला कौशल समिति की बैठक आईटीडीए के परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार परक प्रशिक्षण उपलब्ध कराते हुए रोजगार से जोड़ने के लिए कहा गया। परियोजना निदेशक ने कहा कि सरकार की योजनाएं न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान कर रही हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। कौशल विकास योजना का लक्ष्य उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कौशल विकास योजना के तहत जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को प्रशिक्षण देकर रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलंबी बनाने हेतु कार्ययोजना और अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं के हुनर को देखते हुए कार्ययोजना बनाएं एवं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.