सीवान, फरवरी 22 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। बसंत ऋतु के आगमन के साथ ही बाग-बगीचे में मौजूद आम कर पेड़ों पर मंजर निकलना शुरू हो गया है। इससे किसानों में इस साल बेहतर उत्पादन उम्मीद है। हालांकि, मौसम के अनुकूल व प्रतिकूल होते रहने से चिंताएं भी बढ़ गयी हैं। चुकी लंबे समय तक ठंड पड़ने और शीतलहर जारी रहने से इस साल करीब डेढ़ महीने बाद आम के पेड़ पर मंजर दिख रहे हैं। जबकि पिछले साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ही मंजर दिखने शुरू हो गए थे। किसान सुभाष सिंह ने कहा कि अभी किसी-किसी पेड़ पर कहीं-कहीं मंजर दिखना शुरू हुआ है। मौसम में गर्माहट आएगी तो अन्य पेड़ों पर भी मंजर निकल सकते हैं। दो सप्ताह पूर्व तक पड़ी ठंड की वजह से अभी मौसम में गर्माहट कम रहा है। हालांकि, मौसम बदलने लगा है। लाही का प्रकोप बढ़ रहा है। अगर इसी तरह से मौसम का मिजाज बदलते रहा तो आम के मं...