महाराजगंज, सितम्बर 23 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के विशेष पहल से जल्द ही जिले के किसी भी क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले सरकारी प्रोजेक्ट की कार्यप्रगति जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से सीधा देखी जाएगी। इसके लिए कलक्ट्रेट में एक समर्पित कंट्रोल रूम बन रहा है, जहां हर परियोजना स्थल पर लगाए जाने वाले सीसीटीवी कैमरे और एक्सेस नियंत्रण की व्यवस्था के जरिये अधिकारी ऑनलाइन मॉनिटरिंग कर सकेंगे। कंट्रोल रूम में लगे मॉनिटर तथा अन्य तकनीकी साधनों के द्वारा प्रोजेक्ट स्थल की लाइव वीडियो-फीड देखी जाएगी। प्रोजेक्ट स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे, जिनका डेटा कंट्रोल रूम में भेजा जाएगा। एक्सेस कंट्रोल सिस्टम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि स्थल पर कौन कब आता है और कौन निकलता है। अधिकारी मासिक या दैनिक आधार पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.