अमरोहा, मार्च 8 -- अमरोहा। जिले के प्रभारी मंत्री केपी मलिक रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अमरोहा आ रहे हैं। प्रभारी मंत्री रविवार दोपहर 11 बजे मालीखेड़ा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यहां के बाद वेंकटेश्वरा विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम जुबिलेंट के गेस्ट हाउस में करेंगे। 10 मार्च को सुबह 10:30 से 12 बजे तक कलक्ट्रेट में विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। समीक्षा के बाद अमरोहा ब्लाक के गांव जमना खास का निरीक्षण करेंगे। यहां के बाद सीएचसी मंडी धनौरा का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद बछरायूं में गोशाला का निरीक्षण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.