मिर्जापुर, मार्च 31 -- विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। मां विंध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल के नवरात्र मेला में विन्ध्य तीर्थ विकास परिषद/जिला प्रशासन की तरफ से रोडवेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय विन्ध्य महोत्सव का शुभारम्भ रविवार की रात प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने मां के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किए। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने राज्यमंत्री का स्वागत व अभिनन्दन करते हुए कहा कि जनपद के विधानसभाओ में युवाओं के खेलकूद के लिए कही भी खेल मैदान/स्टेडियम नही है। उन्होंने राज्यमंत्री से स्टेडियम की मांग की। कहा कि यदि विधानसभा नगर सहित विधानसभा छानबे व मड़िहान में एक-एक स्टेडियम की स्वीकृति प्रदान कर दी जाए तो यहां के ग्रामीण अंचल के युवाओं की प्रतिभा को निखार कर प्रदेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.