कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले में 28 पैक्सों से धान की खरीदारी किसानों से की जा रही है। धान खरीदारी के बाद मिलरों द्वारा पैक्सों से धान उठाव की प्रगति काफी धीमी है। अभी भी जिले के पैक्सों से 27 हजार 837 क्विंटल धान का उठाव नहीं किया जा सका है। जिले में अभी तक 67 हजार 498 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है। इसमें 39 हजार 661 क्विंटल धान का उठाव मीलर द्वारा किया गया है। बताया जा रहा है कि होली पर्व के कारण इधर कुछ दिनों में धान का उठाव पैक्स से नहीं हो पाया है। अभी भी कई पैक्सों में हजार से ज्यादा क्विंटल धान पैक्स गोदाम में पड़े हैं। मरकच्चो पैक्स में 1573, कोडरमा विकास सहयोग समिति में 1023, कोडरमा पैक्स में 1105, खुटा पैक्स में 1297, खरखार पैक्स में 1113, जोगीडीह पैक्स में 1967, ढाब पैक्स में 1078, डंडाडीह पैक्स मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.