नवादा, अप्रैल 13 -- नवादा, निज प्रतिनिधि जिले में प्रथम चरण में 21 पीएम श्री स्कूलों में नए सत्र के 12 दिन बीत जाने के बाद भी छठी कक्षा से पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी है। जबकि नए सत्र 2025 से इन स्कूलों में छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई शुरू करने की अधिसूचना जारी की गई थी। हालांकि जिला शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए प्रयास किया जा रहा है। नये शैक्षणिक सत्र से चयनित ये सभी स्कूल अब पीएम श्री कहलाएंगे। चयनित इन इंटर स्कूलों में उनके नजदीकी 21 मध्य विद्यालयों को मर्ज किया जाना है। इस निर्णय के साथ ही जिले के 21 मध्य विद्यालयों का अस्तित्व भी समाप्त हो जायेगा। जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से इस आशय से संबंधित आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार पीएम श्री विद्यालयों और उनमें मर्ज होने वाले मध्य विद्यालयों की सूची जारी कर दी है। नये सत्र से मर्ज होने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.