प्रयागराज, फरवरी 7 -- प्रयागराज। संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली की ओर से इंजीनियरिंग सेवा और कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रारंभिक परीक्षा 2026 रविवार को जिले के पांच केंद्रों पर कराई जाएगी। सुबह 9:30 से 11:30 और दो से पांच बजे की दो पालियों में होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 1818 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा कर्नलगंज, डीपी गर्ल्स, डीएवी, आर्य कन्या और भारत स्काउट एंड गाइड इंटर कॉलेज में कराई जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को संगम सभागार में बैठक हुई। परीक्षा के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच लोक इंस्पेक्टिंग ऑफिसर की तैनाती की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.