सीवान, मार्च 18 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने कई योजनाओं में सुधार का निर्देश दिया, वहीं, कईयों में तेजी लाने को कहा। इसी क्रम में सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी परिस्थिति में बैकलॉग स्वीकार नहीं किया जाएगा। डीएम ने फरवरी माह में संस्थागत प्रसव का उपलब्धि संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर सभी प्रखंडों में संस्थागत प्रसव के उपलब्धि में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एफआरयू के रूप में चिन्हित बड़हरिया, सिसवन, मैरवा, रघुनाथपुर व अनुमंडल अस्पताल महाराजगंज में शल्य विधि द्वारा प्रसव की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। डीएम ने संस्थागत प्रसव के उपरांत जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.