सिमडेगा, दिसम्बर 31 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नव वर्ष के स्‍वागत के लिए लोग पिकनिक मनाने को तैयार हैं। लेकिन जिले के पर्यटक स्थलो को सुविधाओं का इंतजार है। सुविधा के आधार पर सैलानी पिकनिक स्‍पॉटों का चयन करने में जुट गए हैं। बुधवार को जिले के पार्कों में भी बच्चे मस्ती करते नजर आए। नव वर्ष की तैयारी को लेकर पार्क गुलजार है। इधर प्रशासन द्वारा भी पर्यटकों को सुविधा और सुरक्षा देने के लिए प्रयास शुरु कर दिया गया है। जिले के प्रमुख पर्यटक स्थलो में एसपी सौरभ कुमार के निर्देश पर पुलिस के द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। पर्यटक स्थलो में खतरनाक प्वाइंट चिंहित नहीं किए गए है। जिसके कारण दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। इधर कुछ पर्यटक स्थल में सुविधाएं भी बहाल की गई है। लेकिन कई पर्यटक स्थलों को सुविधाओं का इंताजार है। दिसम्बर माह के मध्य में पर्...