मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता जिला स्कूल में बिहार शिक्षा परियोजना की ओर से बुधवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें चित्रकला समेत अन्य विधा में प्रखंडस्तर पर विजेता बच्चे शामिल हुए। इसमें बेहतर प्रदर्शन के आधार पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के विजेता चुने गए। पहले स्थान पर आए जिले के नौ बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। बिहार दिवस के अवसर पर 21 मार्च को यह प्रतियोगिता पटना में होनी है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए डीईओ अजय कुमार सिंह, डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सुजीत कुमार ने कहा कि ये बच्चे स्कूल स्तर, प्रखंडस्तर के बाद जिला स्तर से चुने गए हैं। इन बच्चों की प्रतिभा राज्य स्तर पर हमें गौरान्वित करेगी। ये बच्चे जाएंगे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में : चित्रकला एक से पांच में : माही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.