अररिया, फरवरी 19 -- अररिया, संवाददाता पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को सूचना का प्रकाशन हो गया और इसी के साथ जिले में पैक्स चुनाव की तैयारी भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में डीएम ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव को लेकर अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अररिया जिले में 69 पैक्सों का निर्वाचन निर्धारित है। नामांकन छह एवं सात मार्च 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगी। संवीक्षा 09 एवं 10 मार्च को निर्धारित है। अभ्यर्थिता वापसी एवं प्रतीक आवंटन 11 मार्च 2026 को किया जाएगा। मतदान 18 मार्च 2026 को प्रात: 7 बजे से अपराह्न 4:30 बजे तक कराया जाएगा। मतगणना मतदान के तुरंत पश्चात् तथा निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति 20 मार्च 2026 को होगी। अररिया जिला अन्तर्गत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.