पूर्णिया, जनवरी 17 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। जिला के महानन्दा सभागार में जिलाधिकारी अंशुल कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत द्वारा संयुक्त रूप से कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा के आयोजन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों तथा पुलिस अधिकारियों और केन्द्राधीक्षकों के साथ बैठक की गयी। कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा आयोजन को लेकर कई महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया। निर्देशित किया गया कि सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुचना सुनिश्चित करेंगे। पुलिस अवर निरीक्षक प्रारंभिक लिखित परीक्षा पूर्णिया जिला के निर्धारित कुल 09 परीक्षा केंद्रों पर दिनांक 18 जनवरी (रविवार) और 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दो-दो पाली में आयोजित होगी। परीक्षा के सफल ए...