लखीमपुरखीरी, फरवरी 22 -- सात दिवसीय आवासीय आपदा प्रशिक्षण में शामिल जिले के नौ आपदा मित्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया। आपदा मित्रों को 15 सामग्री की एक किट दी गई। साथ ही पांच लाख रुपये की बीमा पॉलिसी दी जाएगी। आपदा मित्र विवेक पाल, शोभित कुमार, दीक्षा वर्मा, सुखमन कौर, नीरज कुमार, पलक मिश्रा, मीनू देवी, महक श्रीवास्तव, हाजिरा फातिमा को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में बुलाया गया। मुख्यमंत्री ने उनको सम्मानित किया। जिला आपदा विशेषज्ञ अंकित कुमार राज ने बताया कि सात दिवसीय आवासीय आपदा मित्र प्रशिक्षण में करीब 500 युवाओं ने प्रतिभाग किया था। इसमें से नौ आपदा मित्रों को सम्मानित किया गया। प्रशिक्षण से पहले युवाओं का प्री टेस्ट व प्रशिक्षण के बाद पोस्ट टेस्ट कराया गया था। इसमें सर्वाधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.