सहरसा, फरवरी 7 -- सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से प्राप्त शिकायत पर जिले के दो स्कूल की जांच कराने के बाद एमडीएम डीपीओ ने प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा है। जानकारी अनुसार महिषी के प्राथमिक स्कूल बघवा एवं मिडिल स्कूल बीरगांव में एमडीएम में बरती जा रही अनियमितता की शिकायत के बाद प्रखण्ड साधन सेवी से जांच कराया गया। प्रखण्ड साधन सेवी द्वारा जांच रिपोर्ट के बाद डीपीओ ने कहा कि बघवा स्कूल में कुल नामांकित 328 बच्चों के विरूद्ध वर्ग 01 से 05 तक के छात्रोपस्थिति पंजी में 175 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। जबकि भौतिक रूप से विद्यालय में एक भी बच्चे नहीं पाऐ गये।विद्यालय में पोषाहार पंजी उपलब्ध नही पाया गया। इसअनियमितता से ऐसा लगता है कि मनमाने तरीके से बच्चों की उपस्थिति अधिक दर्ज कर विभागीय राशि व खाद्यान्न का गबन कि...