गोपालगंज, दिसम्बर 3 -- कुचायकोट। एक संवाददाता जिले के दो परीक्षा केंद्रों पर बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) द्वारा आयोजित दिसंबर 2025 सत्रांत परीक्षा शुरू हुई। दोनों केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा ली जा रही है। परीक्षार्थियों को हॉल टिकट और इग्नू आईडी कार्ड के अलावा किसी भी प्रकार की सामग्री या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर प्रवेश करने पर पाबंदी लगायी गई है। मुख्य द्वार पर ही सभी की सघन तलाशी के बाद प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी। प्रखंड में दो डिग्री कॉलेजों एसकेबी डिग्री कॉलेज बेलबनवा और डिग्री कॉलेज मठिया नेचुआ जलालपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। डिग्री कॉलेज मठिया नेचुआ जलालपुर के इग्नू को-ऑर्डिनेटर सुभाष चंद्र प्रसाद ने बताया कि पहली पाली में कुल 398 परीक्षार्थियों में से 52 ने परीक्षा छो...