संतकबीरनगर, मार्च 18 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज हो गई है। जिले में लगभग पौने चार लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होगा। इसके लिए दो केन्द्र बनाए गए हैं। सभी केन्द्रों पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। जिससे मूल्यांकन में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो सके। मूल्यांकन 19 मार्च को शुरू होगा। पहले दिन परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मूल्यांकन 15 दिन चलेगा। इसके लिए जिले में 12 सौ परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षकों को ड्यूटी प्राप्त करा दिया गया है। डीआईओएस ने सभी को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय के अनुसार अपने केन्द्र पर हर हाल में पहुंचे। अनुपस्थित रहने वालों के विरुद्ध कार्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.