सीवान, नवम्बर 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के दो अनुमंडलों में माप-तौल निरीक्षक की अनुपस्थिति से व्यापारिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इन दोनों अनुमंडलों के निरीक्षण का प्रभार छपरा जिले के एक ही माप-तौल निरीक्षक के पास है। जो सप्ताह में केवल एक दिन मंगलवार को सीवान आते हैं। वह भी पूरे दिन नहीं रुकते। इस वजह से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले व्यवसायियों और दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अपने माप-तौल उपकरणों की जांच और सत्यापन के लिए बार-बार कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। कई बार निरीक्षक के नहीं रहने के कारण व्यापारी निराश लौट जाते हैं। इससे उनका समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। स्थानीय व्यापार मंडल व पैक्स के सदस्यों ने बताया कि सीवान जिले की जनसंख्या और व्यापारिक गतिविधियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.