महाराजगंज, फरवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। स्वास्थ्य प्रशासन बच्चों को कृमि संक्रमण और एनीमिया से बचाने के लिए पहल की है। इसके लिए एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष आयुवर्ग के बच्चों को एलबेंडाजोल की खुराक देगा। नेशनल डीवार्मिंग डे दस फरवरी को स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में पहुंचकर मेडिकल टीम खुराक देगी। खुराक लेने से वंचित बच्चों को 13 फरवरी को दिया जाएगा। इसके लिए टीम का गठन किया गया है। शिक्षक की उपस्थिति बच्चों को खुराक दिया जाएगा। पेट के कीड़े बच्चों के पोषक तत्वों को सोख लेते है। इससे बच्चे कृमि संक्रमण हो जाता है। खून की कमी से एनीमिया से पीड़ित हो जाते है। इन बीमारी से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन नेशनल डीवर्मिंग दिवस दस फरवरी को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। पहले चरण में दस लाख बच्चों को खुराक दी जाएगी। इसके लिए टीम का ...