आदित्यपुर, मई 4 -- आदित्यपुर। आगामी 6 मई को रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में प्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित संविधान बचाओ रैली में सरायकेला जिले से काफी संख्या में कांग्रेसी शामिल होंगे। प्रदेश महासचिव अजय सिंह के एस टाइप स्थित आवासीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कार्यक्रम के जिला प्रभारी रामेश्वर प्रसाद ने बताया कि यह ऐतिहासिक रैली होने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे शामिल होंगे। वहीं प्रियंका गांधी के भी शामिल होने की संभावना है। जिले में तीन प्वाइंट बनाया गया है, जहां से कांग्रेसी एकत्रित होकर रैली में जायेगे। उन्होंने बताया कि राज्य में कांग्रेस पार्टी इस रैली के बाद लगातार प्रदेश के निर्देश पर कार्यक्रम को आयोजित किया है। जिसके तहत 11 से 17 तक विधानसभा स्तरीय रैली का आयोजन ...