संभल, अक्टूबर 31 -- संभल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत संघ का अब तक का सबसे बड़ा वृहद गृह संपर्क अभियान शनिवार से पूरे देश में आरंभ हो गया है, जो अगले 30 दिनों तक चलेगा। इसी क्रम में सम्भल जनपद में भी अभियान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के 1000 से अधिक गांवों और 8 नगर निकायों के लगभग तीन लाख हिन्दू परिवारों तक स्वयंसेवकों की टोलियां पहुंचेंगी। अभियान को लेकर शुक्रवार को रजपुरा खंड के न्याय पंचायत स्तर पर संपर्क टोलियों का प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण संघ के जिला शारीरिक प्रमुख हरिगोविंद सिंह के आवास पर आयोजित किया गया, जिसमें जिला कार्यवाह डॉ. राजकुमार वैदिक ने टोली प्रमुखों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक परिवारों में जाकर संघ की देशभक्ति, समाज सेवा और...