धनबाद, मार्च 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता जिलास्तरीय पीसी एंड पीएनडीटी की जांच टीम ने गुरुवार को जिले के दो नर्सिंग होम तथा एक डायग्नोस्टिक सेंटर की और जांच की। टीम साधना अस्पताल, ऋषभ हेल्थ केयर तथा पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर जांच के लिए पहुंची। वहां की अल्ट्रासाउंड मशीन तथा अन्य उपकरणों का निरीक्षण किया। तीनों स्थानों की व्यवस्था की जानकारी ली। जांच टीम में शामिल कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर ने बताया कि तीनों सेंटरों में प्रथमदृष्टया कोई गड़ब़़ड़ी नहीं मिली है। हालांकि तीनों सेंटरों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं लिया है। सेंटरों से अन्य सभी कागजात लिए गए हैं। कागजात की जांच की जा रही है। कागजात में कोई गड़बड़ी मिली तो संचालकों को नोटिस भेजकर पूछताछ की जाएगी। जांच टीम में सहायक नोडल पीसी एंड पीएनडीटी डॉ विकास कुमार राणा, डॉ सुनील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.