लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- लखीमपुर। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत बुधवार से जिले के तीन केंद्रों पर हो गई। मूल्यांकन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। पहले दिन तीनों केंद्रों पर कुल 21,509 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र के रूप में चुना गया है। राजकीय इंटर कॉलेज में अब तक 1,21,261 कॉपियां आ चुकी हैं। जबकि 45,409 कॉपियां अभी आनी बाकी हैं। पहले दिन यहां 8,371 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। वहीं राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में 41,931 कॉपियां पहुंच चुकी हैं। जबकि 31,774 कॉपियां अब भी आनी बाकी हैं। पहले दिन यहां 3,182...