मुंगेर, फरवरी 14 -- मुंगेर, एक प्रतिनिधि। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। इस क्रम में मुंगेर सहित राज्य के 11 जिलों में ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की तैनाती की गई है। इसके तहत मुंगेर को भी ग्रामीण एसपी का नया पद मिला है। अब जिले में एक जिला स्तरीय पुलिस प्रमुख के साथ-साथ एक ग्रामीण एसपी (आईपीएस) भी पदस्थापित होंगे, जिससे अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाया जायेगा। नई व्यवस्था के अनुसार ग्रामीण एसपी के अधीन सदर, तारापुर और हवेली खड़गपुर अनुमंडलों के अंतर्गत आने वाले कुल 12 थाने होंगे। इनमें सदर एसडीपीओ, तारापुर एसडीपीओ और हवेली खड़गपुर एसडीपीओ के अधिकार क्षेत्र के थाने शामिल हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की सीधी निगरानी से थानों के कामकाज में सुधार, आपराधिक घटनाओं ...