सीवान, जनवरी 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । जिले के पंद्रह प्रखंड कार्यालयों को जल्द ही नया और आधुनिक स्वरूप मिलने जा रहा है। वर्षों से जर्जर अवस्था में चल रहे प्रखंड कार्यालय भवनों के स्थान पर अब पर्याप्त परिसर, बेहतर सुविधाओं और अत्याधुनिक डिजाइन से युक्त नए भवनों का निर्माण किया जाएगा। यह योजना राज्य सरकार की उम्मीद 2026 के तहत जिले के प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। गौर करने वाली बात है कि भवन निर्माण विभाग, सीवान प्रमंडल द्वारा सभी प्रखंड कार्यालय भवनों के निर्माण के लिए ई-निविदा प्रक्रिया अपनाई गई है। इससे पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूरा किया जा सकेगा। सभी निविदाएं राज्य की आधिकारिक ई-प्रोक्योरमेंट वेबसाइट के माध्यम से आमंत्रित की गई हैं। बता दें कि प्रखंड क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.