अररिया, अक्टूबर 27 -- अररिया, वरीय संवाददाता। दूसरे चरण में 11 नवंबर को अररिया जिले में होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर हर स्तर पर तैयारियां जारी है। इस संबंध में कार्मिक कोषांग के नोडल पदाधिकारी अभिजीत कुमारने विधानसभा वार 20 पिंक बूथ यानी सखी मतदान केन्द्र बनाने की जानकारी दी। इन बूथों में सबसे अधिक फारबिसगंज व अररिया विस क्षेत्र में पांच-पांच, रानीगंज व सिकटी विस में तीन-तीन और नरपतगंज व जोकीहाट में दो-दो महिला मतदान केन्द्र शामिल हैं। इन पिंक बूथों में 46-नरपतगंज में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नोनिया टोला चकला (पश्चिम भाग) व उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर आदि (उत्तर भाग) , 47-रानीगंज विस में उत्क्रमित मध्य विद्यालय कमलपुर (पूरब भाग), लालजी उच्च विद्यालय रानीगंज (पश्चिम भाग) एवं लालजी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (दक्षिण भाग) शामिल हैं। 48-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.