नवादा, जून 17 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले के छह बालू घाटों की 03 जुलाई को ऑनलाइन नीलामी होगी। घाटों की नीलामी ई-नीलामी प्रक्रिया के तहत ई-प्रोक्योरमेंट पोर्टल से करायी जाएगी। 26 जून तक अग्रधन राशि एवं ऑक्शन प्रोसेसिंग फीस ऑनलाइन जमा होगी तथा निविदा दस्तावेज अपलोड किये जा सकेंगे। 01 जुलाई को सफल निविदादाताओं की सूची सिस्टम में अपलोड कर दी जाएगी। सफल निविदादाताओं द्वारा 03 जुलाई को 11 बजे पूर्वाह्न से 01 बजे अपराह्न तक ऑनलाइन बोली लगायी जा सकेगी। उच्चतम बोली वाले निविदादाताओं के नाम पर बालू घाटों की बंदोबस्ती कर दी जाएगी। बंदोबस्ती की अवधि 05 वर्ष होगी। बता दें कि इससे पूर्व इनमें से 03 बालू घाटों के लिए पूर्व में निविदा निकाली गयी थी। परंतु 02 जून को निविदा की तिथि तक 01 भी आवेदन प्राप्त नहीं हो सका। लिहाजा, खनन विभाग द्वारा इन 0...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.