मिर्जापुर, नवम्बर 29 -- राजगढ़। क्षेत्र के राजगढ़ गांव में आयोजित धनुष यज्ञ मेला के चौथे दिन विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में जिले के चीनी पहलवान ने भदोही के मोनू पहलवान को चित कर 21 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। दंगल में 36 जोड़ी कुश्ती हुई। क्षेत्र के राजगढ़ गांव में मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष पंचमी को धनुष यज्ञ का मेला लगता है। पांच दिवसीय धनुष यज्ञ मेले के चौथे दिन विराट दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। शुक्रवार को धनुष यज्ञ मेले के चौथे दिन आयोजित दंगल में 36 जोड़ी कुश्ती लड़ी गयी। दंगल में मिर्जापुर के चीनी पहलवान व भदोही के मोनू पहलवान के बीच 21 हजार इनाम की कुश्ती लड़ी गयी। चीनी पहलवान ने भदोही के मोनू पहलवान को अखाड़े में चित कर जिले का परचम लहराने में सफल रहे। डीएलडब्ल्यू वाराणसी के राजेश पहलवान ने जौनपुर के मगरू पहलवान क...