कन्नौज, जनवरी 13 -- कन्नौज,संवाददाता। पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित परिषदीय विद्यालयों में अब विद्यार्थियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी। जिले में शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने चार पीएम श्री विद्यालयों में ड्रिंकिंग वाटर यूनिट स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान की है। यह निर्णय बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि पीएम श्री योजना के तहत चयनित जूनियर हाईस्कूल काकरकुई, जूनियर हाईस्कूल नरमऊ, उच्च प्राथमिक विद्यालय कनौली तथा जूनियर हाईस्कूल गुगरापुर में आधुनिक ड्रिंकिंग वाटर यूनिट लगाई जाएंगी। प्रत्येक विद्यालय में 50,000 की लागत से यूनिट स्थापित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.